फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Counseling for batch wise recruitment of 70 posts of JBT from today

Bilaspur News: जेबीटी के 70 पदों की बैच वाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग आज से

Sun, 19 Nov 2023 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Counseling for batch wise recruitment of 70 posts of JBT from today
- अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर में 20 से 24 नवंबर तक सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक जेबीटी के अध्यापकों के पदों के लिए काउंसलिंग होगी। यह काउंसलिंग जेबीटी के 70 पदों के लिए बैच वाइज आधार पर होगी।

इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालयों में दर्ज हैं, वही अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते है। संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र काउंसलिंग तिथि सहित डाक से भेजे जा चुके हैं। अगर पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर निर्धारित तिथि से पूर्व नहीं पहुंचते हैं तो वह काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं वह अपने नाम की सूची विभागीय वेबसाइट पर देख सकते है। इस भर्ती में सामान्य अनारक्षित वर्ग के 24, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों का एक, ओबीसी अनारक्षित के 11, ओबीसी बीपीएल के तीन, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 13, अनुसूचित जाति बीपीएल के तीन, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों का एक, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के तीन, अनुसूचित जनजाति बीपीएल का एक पद है। संबंधित पात्र अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed