फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona vaccination in bilaspur

भराड़ी में 290, घवांडल में 200 और घुमारवीं में 260 का होगा वैक्सीनेशन

Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination in bilaspur
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि 31 मई को 18 से 44 साल तक की आयु के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रौड़ा, नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं का टीकाकरण बचत भवन घुमारवीं में होगा। नागरिक चिकित्सालय मार्कंडेय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं, भराड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट, लहरी सरेल, गेहडवीं, पनौल, कपाहड़ा, टोबा, घवांडल में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप या कोविन ऐप के माध्यम से टीकाकरण के लिए स्थान चुनकर अपना पंजीकरण करवाने के उपरांत स्लॉट भी बुक करवाना होगा, तभी टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के टीके नहीं लगाए जाएंगे। वहीं एमओएच डॉक्टर परविंद्र शर्मा ने बताया कि 31 मई को होने वाली वैक्सीनेशन के लिए एक मिनट में स्लॉट बुक हो गए। बताया कि इससे पहले जिन केंद्रों में 100 से कम वैक्सीनेशन हुई थी, उस स्लॉट को भराड़ी, घवांडल और घुमारवीं में बढ़ाया गया है। इससे अब भराड़ी में 290, घवांडल में 200 और घुमारवीं में 18 से 44 साल तक के 260 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला में शनिवार को 1550 लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed