{"_id":"5f6f9e8d8ebc3e9bc4244c58","slug":"corona-positive-bank-cashier-died-bilaspur-news-mbd363996073","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बैंक कैशियर की मुरादाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बैंक कैशियर की मुरादाबाद में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/रामपुर। मुरादाबाद के टीएमयू में उपचार के दौरान नगर के पंजाब एंड सिंध बैंक के एक कैशियर की मौत हो गई। कैशियर का मुरादाबाद में ही कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। उधर, जिले में शनिवार को 20 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपल में छह सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रही। वहीं, 25 सितंबर को किए गए एंटीजन टेस्ट में 12 लोग जबकि निजी लैब व जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन की जांच में भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 34 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी की है।
नगर के मोहल्ला संतनगर कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति नगर के पंजाब एंड सिंध बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि वो डायबिटीज के मरीज थे। उनका इलाज परिजन जिला अस्पताल में करा रहे थे। जिला अस्पताल में ही उनका कोविड परीक्षण किया गया तो वह पाजिटिव पाए गए। चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू को रेफर कर दिया। बताया कि मृत्यु के बाद उनका मुरादाबाद में ही कोविड गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। सीएचसी प्रभारी के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को 181 लोगों की एंटीजन टेस्टिंग की गई जिसमें केमरी निवासी एक बीमार अधेड़ व्यक्ति पाजिटिव निकला। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। 148 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के संक्रमित फील्ड आफिसर को भी रामपुर के एक होटल स्थित कोविड सेंटर भेजा गया है। केमरी में भी सैंपल लिए गए और मोहल्ला चमारान को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। नगर पंचायत कर्मियों ने मोहल्ले को सैनिटाइज किया।