फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona finding case

चार लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Mon, 13 Apr 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona finding case
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत सरकार के आदेशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर जिला में घर-घर का सर्वेक्षण एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान कार्य 3 से 10 अप्रैल तक चलाया गया। जिसमें 4 लाख 11 हजार 736 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि 121 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया था। जिनकी अवधि अब पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत आशा वर्कर, आंगनबाड़ी और हेल्थ वर्करों ने 840 लोगों को मौसमी बुखार खांसी और जुखाम के लिए चिह्नित किया और इन्हें 5 दिन के लिए दवाई दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 569 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं और 271 लोगों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 149 व्यक्ति विदेश से आए हैं। जिनमें से 121 लोगों ने होम क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है तथा 28 लोग अभी भी होम क्वारंटीन में है। उन्होंने बताया कि जिला से 21 लोगों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। वह सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहचान बताने पर कारोना वायरस के नियंत्रण में मदद मिलेगी और इसको फैलने से रोका जा सकेगा और इस बिमारी से देश, प्रदेश व बिलासपुर को बचाया जा सकेगा। कोरोना वायरस (कोविड-19) के बारे में सभी को पूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसके क्या लक्षण हैं, इसके बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कोराना वायरस के संक्रमण के दौरान बिना चिकित्सक के परामर्श से दवा न लें, इस्तेमाल किए हुए नैपकिन या टिशू पेपर खुले में न फेंके, खुले में रखी किसी चीज का स्पर्श न करें और न ही किसी चीज को अनावश्यक हाथ लगाएं। कहा कि जानवरों के संपर्क में आने से बचें। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बचें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अस्पतालों में बहुत ही जरुरी होने पर जाएं। अनावश्यक भीड़ न करें। अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही अफ वाहें फैलाएं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed