फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona case in bilaspur

कोरोना से तीन महिलाओं और एक बुजुर्ग की मौत, 38 बच्चों समेत 134 पॉजिटिव

Fri, 28 May 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona case in bilaspur
बिलासपुर। जिले के चार लोगों ने शुक्रवार को कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। वहीं 38 बच्चों समेत कोरोना के 134 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1165 हो गई है। वहीं 140 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। बैहल गांव की 58 वर्षीय और डुगनी गांव की 85 वर्षीय महिलाओं ने नेरचौक कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं कोठी गांव की 56 वर्षीय महिला की बिलासपुर में मौत हुई है। कोटलू ब्राह्मूणा के 78 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना के चलते जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कुह-मझवाड़ से 1, सहनाली से 1, चंगर सेक्टर बिलासपुर से 1, सलोआ से 1, बल्ह बुलवाणा से 13, चकली से 1, तलवाड़ से 2, कोठी से 3, नाल से 2, बोह से 1, बिलौला से 2, मेहला से 3, साई ब्राह्मणा से 6, धलवाण से 1, जमोई से 1, कोट से 1, मतवाणा से 1, बजोहा से 2, कोटलु से 1, बड़गांव से 1, मुकराणा से 1, सीरू से 1, बेहरन से 6, गंगलोह से 1, खरोटा से 6, रोपड़ी से 1, फटोह से 2, पनोह से 10, पट्टा से 1, घोरी से 1, नालग से 1, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 1, जमथल से 1, बरड़ से 18, मरेठा से 14, गेहरी पंजैल से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को रैपिड एंटिजन से 640 सैंपल लिए गए जिनमें 86 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 48 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed