फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद और सख्त हुआ कफ्र्यू

Tue, 14 Apr 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में भले ही कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार को दस बजे प्रधानमंत्री के भाषण के बाद जिला में प्रशासन ने कर्फ्यू में और अधिक सख्ती कर दी है। हालांकि जिला में लोग घर से बाहर कम ही आ रहे हैं, लेकिन जो लोग बिना किसी जरूरी काम से बाहर आ रहे हैं, उन्हें पुलिस ने मंगलवार को घर वापस भेज दिया। समय सुबह करीब दस बजे, स्थान मार्केट चौक बिलासपुर थाना प्रभारी सदर यशवंत ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। समय करीब 10:15 बजे कॉलेज चौक के पास हालांकि चौक पर पूरी तरह सन्नाटा था, लेकिन कुछ लोग वाहनों पर सफर कर रहे थे। इनमें से कुछ बैंक का स्टाफ तो कुछ अन्य जरूरी सेवाओं का स्टाफ। सबके पास सहित अन्य दस्तावेज जांचने के बाद उन्हें आगे भेजा जा रहा था। वहीं मौके पर से पुलिस ने फालतू में शहर में गाड़ियों पर आए लोगों को कड़ी चेतावनी देकर वापस भेजा। समय करीब 11 बजे। गुरुद्वारा चौक पर कुछ युवक और लोग गाड़ियों और स्कूटर पर पहुंच रहे थे, जिनके पुलिस ने मौके पर चालान काटे और उन्हें फिर से घर वापस भेजा गया। समय करीब 12 बजे के आसपास का रहा होगा स्थान गुरुद्वारा चौक पर ही जहां कुछ लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया था। उनका समय पूरा होने के बाद प्रशासन की ओर से उन्हें मंगलवार को उनके घर भेजा गया। वहीं, समय सुबह करीब 10.30 बजे। प्रशासन ने घुमारवीं में भी कड़ी सख्ती दिखाते हुए किसी भी वाहन को शहर में नहीं आने दिया। हालांकि सोमवार तक प्रशासन लोगों को कुछ राहत दे रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से लॉक डाउन का सख्ती के पालन करने की अपील के बाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त हो गया है। समय 12.15 बजे का विश्वकर्मा मंदिर समिति, राम नाटक समिति और नर्व दुर्गा संकीर्तन मंडल के सदस्य रौड़ा सेक्टर में प्रवासी लोगों को खाना बांटते नजर आए। संस्थान ने दिनभर डियार, नाणे का नौण, सब्जी मंडी, कोसरिया, ओयल, अप्पर निहाल, धौलरा, लखनपुर में प्रवासी लोगों और जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों का पालन करें लोग: उपायुक्त
उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने एक बार फिर से लोगों से अपील की है कि कम से कम घरों से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि लोग सरकार के आदेशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कर्फ्यू के दौरान दी छूट में केवल घर से एक ही व्यक्ति बाहर आए और जरूरत का सामान लेकर वापस जाए, लेकिन एक व्यक्ति भी तभी घर से बाहर आए जब बहुुत की जरूरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed