{"_id":"5e95e1868ebc3e76b3253ae3","slug":"corona-bilaspur-news-sml3303973186","type":"story","status":"publish","title_hn":"घ2मारवीं में 14 लोगों ने की क्वारंटीन अवधी पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घ2मारवीं में 14 लोगों ने की क्वारंटीन अवधी पुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल अधिकारी घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते उपमंडल घुमारवीं में स्थापित किए गए 3 क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे प्रदेश और अन्य राज्यों के कुल 55 में से 14 लोगों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर मंगलवार को बस के माध्यम उनके घरों को भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि 14 लोगों में से 12 लोग कांगड़ा, 2 लोग जिला चंबा से संबंधित थे। प्रदेश के 2 जिलों से संबंधित इन लोगों ने 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने की अवधि पूरी कर ली थी। इन्हें मंगलवार को उनके घर भेज दिया गया है। घर भेजने से पूर्व इन लोगों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा जांच की गई। इसमें सभी लोग स्वस्थ्य पाए गए। सभी लोगों यह हिदायत दी गई कि वे अपने घरों में पहुंचने पर अपनी जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ साझा करना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में सभी से सेल्फ डिक्लेरेशन भी प्राप्त कर लिया गया कि वे सभी दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे और अवहेलना करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बसों में बैठने से पहले सभी को मास्क और एक-एक हैंड सैनिटाइजर भी दिया गया, ताकि यात्रा के दौरान वे घर पहुंचने तक और बाद में भी सक्रंमण से अपना बचाव करते रहें। बसों में भी एक सीट पर ही व्यक्ति को बैठने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से सभी के कर्फ्यू पास भी बनाए गए और दोपहर का भोजन करवाने के साथ रास्ते के लिए अल्पाहार भी दिया गया। क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर अपने घरों को प्रस्थान कर रहे सभी को एहतियात बरतने के साथ ही बड़े बुजुर्गों और छोटे बच्चों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।