{"_id":"5e91d73a8ebc3e7743465b2b","slug":"corona-bilaspur-news-sml330154532","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में 14 लोगों का क्वारंटीन समय पूरा,आज जाएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता में 14 लोगों का क्वारंटीन समय पूरा,आज जाएंगे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल के क्वारंटीन केंद्र बरोहा और नखलेहड़ा में निगरानी में रखे गए सभी 32 लोगों की चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नखलेहड़ा के 11 लोगों की 14 दिन की समयसीमा पूरी हो जाने पर उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट देकर कल घर भेज दिया जाएगा, लेकिन 5 लोगों को अभी तक निगरानी में ही रखा जाएगा।
इसी तरह बरोहा केंद्र में निगरानी में रखे गए 16 लोगों की समय अवधि पूरी हो जाने पर 14 लोगों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया। अन्य दो लोगों में हल्का बुखार होने पर जब तक स्वास्थ्य ठीक नहीं होता, उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। अन्य 14 लोगों की समय अवधि पूरा होने पर उन्हें भी मेडिकल सर्टिफिकेट दिए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचआर कालिया ने बताया कि क्वारंटीन केंद्रों में निगरानी में रखे गए 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें घर भेजा जा रहा है, लेकिन उन्हें घर में भी 14 दिन तक क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता मुलतान सिंह बन्याल के अनुसार निगरानी में रखे गए 25 लोगों को घर भेजने की व्यवस्था कर दी गई है।