{"_id":"5f36b4538ebc3e3cf76a422e","slug":"coron-update-bilaspur-news-sml3417448162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवी बाजार का गांधी चौक कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवी बाजार का गांधी चौक कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बाजार में तीन दिन पहले एक दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते गांधी चौक का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यह दोनों शहर में खरीदारी करने आए सैनिक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। जिसके चलते यह दो कर्मचारी शहर की विभिन्न दुकानों में भी गए। जिनमें एक कर्मचारी शहर की आठ विभिन्न दुकानों से खरीदारी की थी। जिनको प्रशासन ने पहले ही बंद करवा दिया है। प्रशासन ने रूप मेडिकल स्टोर से रणजीत सिंह संगम बैग हाउस तथा एनएच के दूसरी तरफआयरन फैशन शॉप से बिट्टू सब्जी वाले तक सभी दुकाने बंद रहेंगी। दकड़ी चौक से सिर खड्ड पुल तक बफर जोन घोषित किया गया है। गांधी चौक पर चाय की दुकान करने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में बहुत ज्यादा लोग आए हैं। जिसके चलते गांधी चौक पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की आवाजाही बंद रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग के प्रति दुकानदारों में रोष
गांधी चौक पर दुकान करने वाले कुछ दुकानदारों शुभम मदान, मोहित, आनंद, रणजीत, संजय कुमार, संजू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष जताया गया है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की नाकामी ही है कि दो दिन बीत जाने के बाद बाजार को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है जो गलत है। कहा कि कोरोना काल में प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग जो जानकारी उपलब्ध करवाता है उसके अनुसार ही कार्रवाई अमल में लाई जाती है।