फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Construction work of the road from Sir Khad Bridge to Mela Ground will begin.

Bilaspur News: सीर खड्ड पुल से मेला ग्राउंड तक सड़क का निर्माण कार्य होगा शुरू

Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Construction work of the road from Sir Khad Bridge to Mela Ground will begin.
घुमारवीं में यहां से बनेगा बाईपास। संवाद
लोनिवि के पास कार्य के लिए आया 45 लाख रुपये का बजट
विज्ञापन

31 मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सीर खड्ड पुल से मेला ग्राउंड तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित बाईपास सड़क का निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के पास लगभग 45 लाख रुपये का बजट पहुंच चुका है। बता दें कि बरसात के बाद बजट की कमी और कुछ तकनीकी कारणों के चलते इस महत्वपूर्ण बाईपास सड़क का कार्य लंबे समय से रुका हुआ था।
जानकारी के अनुसार इस बाईपास सड़क का निर्माण कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यह सड़क आम जनता के आवागमन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी। फिलहाल सड़क के एक तरफ रिटेनिंग वॉल का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सड़क में प्रस्तावित एक पुलिया का निर्माण पूरा होते ही इस मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। घुमारवीं शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से इस बाईपास सड़क का निर्माण मार्च 2022 में शुरू किया गया था। अब तक इस सड़क पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है, लेकिन पिछले लगभग तीन वर्षों से सड़क की स्थिति इतनी खराब थी कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। सड़क के बीचों-बीच कूड़े के ढेर लगे हुए थे और चारों ओर सीवरेज का पानी बह रहा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब एक बार फिर निर्माण कार्य में तेजी आने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। विभाग की ओर से बताया गया है कि पूरी कोशिश की जा रही है कि 31 मार्च तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि शहर के बीचों-बीच लगने वाले रोजाना के जाम से लोगों को छुटकारा मिल सके। इस बाईपास सड़क के निर्माण के बाद गांधी चौक से तहसील परिसर की ओर जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से सीधे तहसील तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही तहसील परिसर के साथ बनाई गई लगभग एक करोड़ रुपये की पार्किंग का लाभ भी आम लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। लोग इसी सड़क के माध्यम से पार्किंग स्थल तक अपनी गाड़ियां ले जा सकेंगे। सड़क के पूरा होने के बाद एक ओर जहां शहर के हर वर्ग को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। लोग शहर के बीच से गुजरने के बजाय बाहरी मार्ग से ही तहसील व एसडीएम कार्यालय तक पहुंच सकेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारू होगी।
विज्ञापन


कोट

सड़क का निर्माण कार्य कुछ समय से रुका पड़ा था, लेकिन अब विभाग को 45 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है और उम्मीद है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अनुज पराशर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

इस सड़क का निर्माण कार्य पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था, लेकिन सड़क के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया थ। अब इस सड़क के लिए बजट का प्रावधान करवा दिया गया है। 31 मार्च तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि लोगों को शहर में आवागमन की अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed