फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congressmen burnt the effigy of Prime Minister Modi in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

Tue, 28 Mar 2023 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of Prime Minister Modi in Ghumarwin
घुमारवीं(बिलासपुर)। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद उनके समर्थन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। बिलासपुर जिले के घुमारवीं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता की अध्यक्षता में किया गया।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार के फैसले से नाराज चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ने सत्याग्रह रखा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस लेने से हिमाचल के एक-एक कार्यकर्ता में भारी रोष है। तानाशाही क्या होती है, यह सुना था,लेकिन मोदी सरकार के राज में इसे देख भी लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत राहुल गांधी को प्रताड़ित करने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से केंद्र सरकार घबरा गई है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को अपार सफलता मिली है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस से पहले कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर गांधी चौक तक जुलूस निकाला। राहुल गांधी के पक्ष में और केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला प्रधान अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता धीमान, मनोहर लाल, राजेंद्र भारद्वाज, रवि ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, कुलजीत ठाकुर, करतार चौधरी, विक्रम ठाकुर ,सुमन चंदेल, संजीव मल्होत्रा, मस्त राम राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed