फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress limited to spreading propaganda against political opponents: Katwal

राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने तक सीमित कांग्रेस : कटवाल

Fri, 12 Apr 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Congress limited to spreading propaganda against political opponents: Katwal
- बोले, बिना बजट के महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का फिर छोड़ा शिगूफा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के सभी नेता चुनाव प्रचार के दौरान केवल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने तक सीमित हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों तथा सरकार के सवा साल के कार्यकाल को लेकर वे एक शब्द भी नहीं कह रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस न तो अपनी कोई गारंटी पूरी कर पाई है और न ही उसके पास गिनाने के लिए अपनी सरकार की कोई उपलब्धि है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत शुक्रवार को बलोह पंचायत के बलोह बूथ में महिला मंडल भवन और गुग्गा मंदिर के साथ ही खरोटा बूथ में सुरेश कुमारी के घर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक और छल-कपट की राजनीति करने में माहिर है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उसने झूठी गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने बजट का प्रावधान किए बगैर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का शिगूफा फिर से छोड़ दिया। अब चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस का कोई भी नेता न तो इन गारंटियों के बारे में बात कर रहा है और न ही सरकार के सवा साल के कार्यकाल की कोई उपलब्धि गिना रहा है। उनका फोकस केवल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर है। जाहिर है कि कांग्रेस सरकार ने न तो कोई गारंटी पूरी की है और न ही ऐसा कोई काम किया है, जिसे वह अपनी उपलब्धि के रूप में गिना सके।
विज्ञापन

विधायक कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्ष में जहां कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, वहीं बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर भी मोड़ा है। इसी का नतीजा है कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार के सवा साल के कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास का कोई नया काम शुरू होना तो दूर, भाजपा सरकार के समय जनहित में खोले गए संस्थान भी बंद कर दिए गए। जनता कांग्रेस की रग-रग को बखूबी पहचान चुकी है। चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed