{"_id":"65084df34c96fc901b0b2bb4","slug":"congress-is-playing-with-children-kanwar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5807-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस : कंवर
विज्ञापन
-बोले, कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के चलते बंद किए कई शिक्षण संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की पूर्व सरकार ने प्रदेश में एक हजार से अधिक शिक्षण संस्थान खोले थे, उनको सुक्खू सरकार ने आते ही बंद करवाकर बच्चों के भविष्य से बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कही।
घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने अभी हाल में ही मंडी विश्वविद्यालय में जो 80 से ज्यादा संस्थाएं भाजपा के समय शुरू की गई थीं, उन्हें भी डिनोटिफाई कर दिया, जो कि बच्चों के भविष्य से अन्याय है। शिक्षण संस्थाओं के अलावा वर्तमान सुक्खू सरकार ने भाजपा के समय खोले गए कई अस्पताल, पशु औषधालय और अन्य कई संस्थानों को केवल राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करवा दिया, जो कि प्रदेश की जनता के धोखा है। इसे भारतीय जनता पार्टी सहन नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से बंद पड़े संस्थानों को खोलने मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, नवीन शर्मा, दिनेश ठाकुर, देशराज शर्मा मौजूद रहे।