फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress government could not fulfill even a single guarantee: Trilok

कांग्रेस सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई : त्रिलोक

Fri, 08 Dec 2023 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Congress government could not fulfill even a single guarantee: Trilok
- ओयल और बामटा पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कांग्रेस जिन गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है।

न तो महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपये मिल रहे हैं और न ही पशुपालकों से गोबर खरीदने की शुरुआत हो पाई है। नौकरी को लेकर बेरोजगार युवाओं का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लेनी चाहिए, जिनकी हर बात को लोग पत्थर की लकीर मानकर उस पर विश्वास करते हैं। झूठ और छल-कपट से हासिल की गई सत्ता का जश्न मनाने के बजाए कांग्रेस सरकार को लोगों से माफी मांगनी चाहिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को बिलासपुर शहर के साथ लगती ओयल और बामटा पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की राह पर तेजी से आगे बड़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ हर वर्ग के हित में काम किया है। आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिससे लोगों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिली है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इससे माताओं और बहनों को चूल्हे के धुएं से निजात मिली है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगाए गए हैं। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा जनधन आवास गरीब कल्याण तथा विश्वकर्मा जैसी और भी कई योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed