{"_id":"5ee10f7d8ebc3e42bf77f189","slug":"commite-bilaspur-news-sml3352818114","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल के प्रकोप से निपटने के लिए उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल के प्रकोप से निपटने के लिए उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। टिड्डी दल के संभावित खतरे को देखते हुए जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि टिड्डी दल को लेकर सजग रहें। संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी उपाय और सावधानियाें को गंभीरता से लें। जिला उपायुक्त अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
बुधवार को हुई इस बैठक में उपायुक्त ने जिलास्तरीय व उपमंडल स्तरीय कमेटी का गठन भी किया। जिलास्तरीय कमेटी अध्यक्ष अतिरिक्त दंडाधिकारी बिलासपुर होंगे। उप निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बिलासपुर, उप निदेशक कृषि, उप निदेशक उद्यान और कमांडेंट होम गार्ड कमेटी के सदस्य होंगे। उपमंडल स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम (नागरिक) होंगे। खंड विकास अधिकारी, विषयवाद विशेषज्ञ कृषि तथा विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान इसके सदस्य होंगे। कृषि उप निदेशक डॉ. कुलदीप पटियाल ने बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब हरियाणा और राजस्थान समेत कुछ क्षेत्रों में मरुस्थलीय टिड्डी दलों का प्रकोप देखा गया है। टिड्डी दल फसलों और अन्य वनस्पति को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में हम सभी को इस आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।