फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   come back people fo out fo state.

बाहरी राज्यों में फंसे सभी बच्चों को घर लाए सरकार: कौशल

Fri, 24 Apr 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
come back people fo out fo state.
बिलासपुर। प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचली लोगों पर विचार कर वापस लाने के लिए योजना बनाए। पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तलाई एवं जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता पवन कौशल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह कर यह मांग की है।
विज्ञापन

कौशल ने कहा कि राजस्थान कोटा से एक सौ से ज्यादा कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को वापस प्रदेश में लाने के लिए सरकार के कदम सराहनीय है। कहा कि ऐसे ही अन्य राज्यों में प्रदेश के बाहर फंसे कोचिंग ले रहे विद्यार्थी चंडीगढ़, दिल्ली इत्यादि के लिए भी शीघ्र वापस लाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अलावा अन्य प्रदेश के बाहर फंसे हुए लोगों के लिए भी बसें इत्यादि का प्रबंध कर लाया जाए। ताकि चिंतित परिवार व बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को कोविड-19 लॉकडाउन से हुई समस्या से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कोटा से लाने वाले विद्यार्थियों का भी प्रदेश में लाने से पहले प्रदेश की सीमा पर ही प्रॉपर चेकअप करना चाहिए। सरकार लुधियाना चंडीगढ़, दिल्ली या फिर बाहरी अन्य राज्य के किसी सिटी जहां पर अधिकतर हिमाचली रह रहे हो। उनको प्रदेश में ही एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित कर आंकड़ा इकट्ठा कर उचित व्यवस्था लाने के लिए कर सकती है। प्रदेश से बाहर प्राइवेट नौकरी इत्यादि के लिए गए हुए युवक काफ ी चिंतित हैं। क्योंकि जहां उनका आय का साधन बंद है। वहां अब अपना जीवन निर्वाह करने में कठिनाई आ रही है।

इन्होंने कोविड-19 के चलते जहां लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। वहीं आय के साधन भी लगभग समाप्त हुए हैं। ऐसी अवस्था में सरकार को बिजली पानी इत्यादि के बिल माफ कर आमजन को राहत देने के लिए भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed