फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

औहर में बनेगा जिले का पहला गजेबो पार्क

Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के औहर गांव में जिले का पहला गजेबो पार्क बनेगा। गोविंद सागर झील के कलकल बहते नीर किनारे बनने वाले इस पार्क का निर्माण चंडीगढ़ की तर्ज पर किया जाएगा। औहर में बनने वाला यह पार्क आकर्षक और सुंदर होगा। पार्क में लोग जहां एक ओर गोविंद सागर झील का नजारा उठा सकेंगे, वहीं पहाड़ियों की सुंदरता व हरियाली का लुत्फ भी उठा सकेंगे। गजेबो पार्क के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तर्ज पर बनने वाला यह गजेबो पार्क पर्यटकों को आकर्षित करेगा। लोगों को घूमने के लिए सुंदर स्थल मिलेगा। पार्क में बच्चों के लिए झूले लगेंगे। बैडमिंटन और वॉलीबाल सहित अन्य खेलकूद गतिविधियों के लिए कोर्ट की सुविधा पार्क में उपलब्ध होगी। जबकि इसमें इंडोर स्टेडियम बनाने का भी प्लान तैयार किया गया है। इस पार्क के चारों ओर रेलिंग लगाई जाएगी। पार्क के बीचों-बीच हट बनेगा। बारिश के मौसम में भी लोग गजेबो पार्क में आने का लुत्फ उठा सकेंगे। पार्क में लोगों को बैठने के लिए बैंच सहित अन्य सुविधाएं होंगी। जिला का पहले गजेबो पार्क का निर्माण त्रिशक्ति सेवा संस्थान दडयाना सरकार के सहयोग से करेगी। सोमवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग लाखों रुपये की लागत से बनने वाले इस गजेबो पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद औहर में बनने वाले गजेबो पार्क का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक त्रिशक्ति सेवा संस्थान दडयाना सरकार के सहयोग से गोविंद सागर झील के कलकल बहते नीर किनारे गजेबो पार्क बनाने का प्लान तैयार किया है। तीन से चार बीघा में बनने वाले इस गजेबो पार्क के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली है। औहर में बनने वाला पार्क आकर्षक और अनोखा होगा। खास बात यह है कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के औहर से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। लिहाजा, पर्यटन नगरी मनाली व धर्मशाला सहित अन्य टूरिस्ट स्थानों के लिए पर्यटक यहां से गुजरेंगे। औहर में बनने वाले जिला के पहले गजेबो पार्क का निर्माण होने से पर्यटक इस ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कल होगा पार्क का शिलान्यास
त्रिशक्ति सेवा संस्थान दडयाना के सहयोग से औहर में गजेबो पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह गजेबो पार्क आकर्षक व सुंदर होगा। यह पार्क पर्यटकों को आकर्षित करेगा। पार्क में बच्चों-बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। युवाओं को खेलने के लिए कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस गजेबो पार्क का शिलान्यास सोमवार को किया जाएगा।
राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed