फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

नगर पंचायत तलाई में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई में इस बार तीन ही महिलाएं वार्डों का प्रतिनिधित्व कर पाएंगी। जबकि पूर्व में नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक, दो, तीन व पांच महिलाओं के लिए आरक्षित थे। नगर पंचायत में सात पार्षदों में से चार पर महिलाओं का कब्जा था। अगर ओपन वार्ड से कोई महिला प्रत्याशी नहीं जीती तो इस बार तीन ही महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय में बतौर पार्षद पहुंचेगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार महिलाओं के लिए शहरी निकायों के चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी, इसका फैसला पर्ची सिस्टम से किया गया। निकाले गए ड्रा से तलाई नगर पंचायत का एससी के लिए रिजर्व वार्ड नंबर एक अब महिला एससी के लिए रिजर्व हो गया है। जबकि वार्ड नंबर दो व तीन ओपन महिलाओं के लिए रिजर्व हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नगर पंचायत में वार्ड नंबर एक, दो, तीन व पांच महिलाओं के लिए रिजर्व थे। जबकि वार्ड पांच व सात ओपन हो गए हैं। अब चुनावी अखाड़े में तलाई निवासियों की टकटकी अध्यक्ष पद को लेकर है। अब देखना यह है कि अध्यक्ष पद पर किसकी ताजपोशी होती है। वर्तमान में नगर पंचायत तलाई का अध्यक्ष पद एससी के लिए रिजर्व था। 1995 में एससी, 2000 में ओपन, 2005 में एससी महिला, 2010 में एससी महिला, 2015 में एससी ओपन के लिए अध्यक्ष पद रिजर्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed