फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

खाद्य आपूर्ति मंत्री का घर कंटेनमेंट जोन में

Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
खाद्य आपूर्ति मंत्री का घर कंटेनमेंट जोन में
विज्ञापन

दो पॉजिटिव मामले आने के बाद घुमारवीं नप का वार्ड नंबर 6 कंटेनमेंट जोन घोषित
घुमारवीं अस्पताल में सैंपल लेने वाला चिकित्सक क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर छह टिक्करी रविवार रात्रि को दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। खाद्य आपूर्ति मंत्री का घर भी कंटेनमेंट जोन में आता है। एसडीएम शशिपाल शर्मा और बीएमओ अभिनीत शर्मा ने निरीक्षण करने के बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं घुमारवीं अस्पताल के एक चिकित्सक को क्वारंटीन किया गया है।
बीडीओ ब्लॉक कार्यालय के सामने से टिक्करी को जाने वाले रास्ते से लेकर गांव तक और कैंटीन चौक व हेलीपैड तक जो टिक्करी वार्ड में आता है उसे 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। टिक्करी वार्ड के साथ लगते वार्ड चार और पांच का कुछ हिस्सा बफर जोन घोषित किया गया है। टिक्करी में कोरोना पॉजिटिव आया व्यक्ति बिजली बोर्ड जबली में कार्यरत है। प्रशासन का मानना है कि एम्स में कार्यरत मजदूरों के संपर्क में आने से यह संक्रमित हुआ है। पॉजिटिव दंपती घुमारवीं अस्पताल दवाई लेने के लिए गए थे। जहां उनका सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील नहीं किया गया है। लेकिन अस्पताल परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करवा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि टिक्करी वार्ड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सावधानी बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed