फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

दो माह का गुड्स टैक्स और टोकन टैक्स किया जाए माफ

Tue, 21 Apr 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। ऑल हिमाचल ट्रक फेडरेशन ने नेशनल, बेसिक परमिट, पासिंग की वैधता लॉकडाउन समाप्ति के बाद दो माह तक बढ़ाने की मांग की है। फेडरेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने निदेशक परिवहन शिमला को कोविड-19 के वजह से हुई समस्याओं के लिए पत्र लिखकर मांग उठाई है। फेडरेशन ने पहली मांग गुड्स टैक्स और टोकन टैक्स 30 सितंबर तक दो क्वार्टर का माफ करने की उठाई है। वहीं नेशनल परमिट बेसिक परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस की अवधि कई गाड़ियों की समाप्त हुई है जिनका नवीनीकरण नहीं हो सका है। इसलिए 2 माह का अतिरिक्त समय इनके नवीनीकरण के लिए दिया जाए। तब तक कानूनी तौर पर इनकी वैलिडिटी बढ़ाने की मांग और लॉकडाउन में खाद्य सामग्री व अन्य सेवाएं दे रहे ड्राइवर व हेल्पर को भी अन्य जरूरी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की तरह कंपनसेशन देने की मांग उठाई है। गुप्ता ने बताया कि निदेशक परिवहन ने कहा है कि ऑपरेटरों की मांगों को लेकर सरकार से सिफारिश की जाएगी। ताकि उचित व सही मांगों पर शीघ्र फैसला लिया जाए। ऑल हिमाचल फेडरेशन ऑपरेटर के पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के समय जिलों में फंसी लोड गाड़ियों को खाली करवाने हेतु भी धन्यवाद किया। यह जानकारी फेडरेशन के प्रवक्ता पवन कौशल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed