फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children's Science Conference inaugurated in Dadhol School

Bilaspur News: दधोल स्कूल में बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children's Science Conference inaugurated in Dadhol School
- 82 स्कूलों के 455 विद्यार्थी ले रहे भाग
विज्ञापन

-प्रश्नोत्तरी, मैथ ओलंपियाड, मॉडल में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। समारोह में
शिक्षा खंड घुमारवीं-1 और घुमारवीं-2 के लगभग 82 पाठशालाओं के 455 बच्चे भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मैथ ओलंपियाड और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कराई जाएंगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हवाण, बाड़ी छजोली, हिम सर्वोदय, नाल्टी, बाह रणौतां, नवलोक आदर्श स्कूल खनसरा, शिवा स्कूल घुमारवीं, टकरेहड़ा, सीनियर वर्ग में कथलग ओरिएंटल पब्लिक स्कूल हरलोग, राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं, टैगोर पब्लिक स्कूल देलग, मिनर्वा स्कूल, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शिवा इंटरनेशनल, औहर, मिनर्वा, डीएवी घुमारवीं ने फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर राव ने किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश भारद्वाज और स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने बच्चों को जीवन में शिक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रहने वाले बच्चों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed