{"_id":"65d87ff5a0e51fcb3303ba6a","slug":"children-danced-to-the-song-london-thumkada-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-113533-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लंदन ठुमकदा गाने पर झूमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लंदन ठुमकदा गाने पर झूमे बच्चे
विज्ञापन
-प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय अध्यापक खूब सिंह ठाकुर ने की।
सर्वप्रथम चौथी कक्षा के बच्चों ने सीनियर का फलों के साथ स्वागत किया। उसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता, शायरी, चुटकुलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परिवेदा, मुस्कान, वैष्णवी ने लंदन ठुमकदा ओ जदो नच्चे पैण दी, गोपाल, सूर्यांश, शिवांश, अमित, अभिमन्यु, लव शर्मा, शिवम ने लूंगी डांस लूंगी डांस गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अध्यापक खूब सिंह ठाकुर ने बच्चों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को सोमवार से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करके अच्छे अंक लाकर अध्यापकों, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे।