फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Check names and other entries in voter lists till December 9

Bilaspur News: मतदान केंद्र पर 9 दिसंबर तक नाम और अन्य प्रविष्टियों की करें जांच

Thu, 30 Nov 2023 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Check names and other entries in voter lists till December 9
-सूचियों में नाम भी करा सकते हैं दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इसके तहत आम नागरिक 9 दिसंबर तक मतदान केंद्र पर जाकर अपना नाम और अन्य प्रविष्टियों की जांच-पड़ताल कर सकते हैं।

1 जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे पूर्व ही इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिक फार्म नंबर 6 भरकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक जो 1 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024 और 1 अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहा है, वह भी प्रारूप 6 पर अपना आवेदन अग्रिम रूप में प्रस्तुत कर सकता है। ऐसे किसी नागरिक को पूरे वर्ष प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। फोटोयुक्त मतदाता सूची से मृत्यु, स्थान स्थानांतरण, अनुपस्थिति, दोहरा पंजीकरण होने के कारण अथवा अन्य अपात्रता के कारण मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जाने के लिए फार्म 7 पर आक्षेप किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed