फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   charas recoverd

सुंदरनगर और नालागढ़ निवासी से चरस बरामद

Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
charas recoverd
बिलासपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों से 109 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार सदर थाना के अंतर्गत पुलिस कल्लर के पास नाके पर तैनात थी। इसी दौरान ठाकुर ढाबे के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो युवक से 66 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह (28) पुत्र इंद्र सिंह गांव बैहना डाकघर नलग तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं दूसरे में मामले में थाना स्वारघाट की पुलिस टीम बनेर के पास जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो 43 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रकाश चंद पुत्र हरि राम गांव डुंगी प्लेट डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed