{"_id":"620bf34e0bd05260352d619c","slug":"charas-recoverd-bilaspur-news-sml39972439","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में बैठे युवक से 214 ग्राम चरस बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में बैठे युवक से 214 ग्राम चरस बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर के अंतर्गत जामली के पास स्वारघाट की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस में बैठे एक युवक से 214 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम जामली के पास नाके पर तैनात थी। उसी दौरान स्वारघाट की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। वहीं उसी दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली जिससे पुलिस को 214 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र गांव जलेड़ा, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।