{"_id":"5f19cec38ebc3e63750f6b09","slug":"charas-found-bilaspur-news-sml3393517128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवकों से बरामद की 25.40 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने युवकों से बरामद की 25.40 ग्राम चरस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस को देखकर भागे छह युवकों से सदर पुलिस थाना की टीम ने 25.40 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस एएसआई राजकुमार की अगुवाई में घाघस की तरफ गश्त पर थी। उसी दौरान बागी के पास कुछ युवक सड़क किनारे खड़े थे। पुलिस को देख युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने युवकों का पीछा कर उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी में एक युवक की जेब से 25.40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को सीआरपीसी 41 (1) (ए) के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार, गौरव शर्मा, रोहित शर्मा, कुलभूषण ठाकुर, हेम राज व राजेश कुमार के रूप में हुई है।
उधर, डियारा में पुलिस ने एक युवक से 1.54 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। युवक की पहचान स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।