फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chaos and indiscipline seen on Chief Minister's first visit

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के पहले दौरे पर दिखी अव्यवस्था और अनुशासनहीनता

Thu, 19 Oct 2023 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Chaos and indiscipline seen on Chief Minister's first visit
- कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सामने लगाए अपने गुट के नेताओं के नारे
विज्ञापन


- स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच रही मारामारी



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के जिले के पहले दौरे पर अव्यवस्था और अनुशासनहीनता का बोलबाला रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच मारामारी रही। इस दौरान गुटबाजी भी देखी गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपने गुट के नेताओं के जमकर नारे लगाए।


मुख्यमंत्री के आगमन पर उम्मीद के अनुरूप कांग्रेसी पहुंचे, लेकिन वह अनुशासनहीनता से निजात नहीं पा सके। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लुहणू मैदान पहुंचे। लैंड करने के बाद कार्यकर्ताओं और नेता पुलिस का घेरा तोड़ कर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। सबसे पहले उपायुक्त और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तक पहुंचने की होड़ सी लग गई। इस दौरान पुलिस विभाग की सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। सुरक्षाकर्मियों को मुख्यमंत्री को धक्कामुक्की से बचाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने के कारण नाराजगी जाहिर करते रहे। इस दौरान एक और बंबर ठाकुर गुट उनके पक्ष में नारेबाजी करता रहा। दूसरी ओर राजेश धर्माणी गुट के कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे, जबकि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग गुट बनाकर नारेबाजी करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed