फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chaiter nevrater in naina devi temple

नयनादेवी मंदिर में 12 हजार भक्तों ने किए दर्शन

Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
chaiter nevrater in naina devi temple
मां नयना देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्र के छठे दिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक 12000 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। कोविड-19 महामारी के चलते इस बार कम संख्या में श्रद्धालु मां नयनादेवी के दरबार में पहुंच रहे हैं। रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस कारण मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाया। कोरोना महामारी का असर देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की आवाजाही में कमी आ रही है। इससे स्थानीय दुकानदार मायूस हैं। हर साल नवरात्रों पर मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था। इस बार कोरोना महामारी में रौनक गायब है। लेकिन रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई। शाम 6 बजे तक 12000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी हुस्न चंद ने बताया कि पांचवें नवरात्रे पर मंदिर में 1 यूएस डॉलर, 7 ग्राम 600 मिलीग्राम सोना, 384 ग्राम चांदी और 3 लाख 59 हजार रुपये नकदी चढ़ी। उन्होंने बताया कि पांच दिन में मंदिर में 29 लाख 67 हजार रुपये नकदी, 55 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना और 3.954 किलोग्राम चांदी मंदिर में चढ़ी। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसओपी का पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed