फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Central government's attitude towards the state is indifferent: Sandeep

प्रदेश के प्रति केंद्र सरकार का रवैया उदासीन : संदीप

Fri, 04 Oct 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Central government's attitude towards the state is indifferent: Sandeep
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश के प्रति केंद्र सरकार का रवैया उदासीन है। प्रदेश सरकार को कोसने से बेहतर होता कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कुछ राहत हिमाचल को देकर जाते। प्रेस को जारी बयान में मंत्री बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा बिलासपुर आए, लेकिन उन्होंने सिर्फ प्रदेश की सरकार को कोसने के सिवाय कोई अन्य काम नहीं किया। संदीप ने प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि जेपी नड्डा को बताना चाहिए कि प्रदेश में फरवरी माह में हिमाचल प्रदेश सरकार को गिराने में जो षड्यंत्र रचा गया था उसके पीछे किसकी भूमिका थी। बताना चाहिए था कि निर्दलीय विधायकों से इस्तीफे क्यों दिलवाए गए। उन्होंने प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा के रचे षड्यंत्रों के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार 40 सीटों पर पुन खड़ी है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर अब भी मुगालते में हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिरा देंगे, क्योंकि जयराम ठाकुर अभी भी सत्ता के मोह की लोलुपता के चलते दिवास्वप्न को पाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed