फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Central government did not give even a single penny in disaster: Bamber

केंद्र सरकार ने आपदा में नहीं दिया एक भी पैसा : बंबर

Thu, 14 Sep 2023 06:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Central government did not give even a single penny in disaster: Bamber
-बोले, भाजपा विधायकों ने मंत्रियों के दौरे से बनाई जानबूझकर दूरियां
विज्ञापन

- सुक्खू सरकार ने अपने संसाधनों पर किए राहत कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान राहत कार्यों के लिए एक रुपया भी नहीं दिया, जो भी राशि प्रदेश को मिली है, वह नियमित रूप से मिलने वाली राशि है।

बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में बंबर ठाकुर ने कहा कि जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष आए, लेकिन जिले के भाजपा विधायकों ने इन मंत्रियों को लोगों की समस्याओं से अवगत कराने के बजाए उनके दौरे से दूरियां बना लीं, जबकि सभी भाजपा विधायकों को मंत्रियों के दौरे की सूचना पहले से दी गई थी। भाजपा विधायक सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार ने पहली बार राहत मैन्युल मेें संशोधन किया है, जिसमें आपदा राहत राशि को पांच हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया है। यह राशि प्रशासन के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा जो लोग बेघर हुए हैं ,उनके भी घर बनाए जाएंगे। जब तक घर नहीं बनेंगे तब तक पीड़ित लोगों को मकान किराया भी सरकार देगी। सुक्खू सरकार ने आपदा प्रभावितों को उनके रहने के साथ खाने पीने का भी प्रबंध करने का निर्णय लिया है। साथ ही तीन-तीन बिस्वा भूमि भी दी जाएगी। यह सब प्रदेश सरकार के संसाधनों से किया जा रहा है, जबकि भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से कोई अतिरिक्त मदद प्रदेश को नहीं मिली है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा बताए कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और स्थानीय विधायकों ने अपनी निधि से कितने लोगों को लाभ पहुंचाया है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, मस्त राम वर्मा, अब्दुल रहमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed