फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cement rate in himachal high others all state

हिमाचल में सीमेंट के दाम कम करवाने में नाकाम रही प्रदेश की सरकारें

Sat, 29 Oct 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
cement rate in himachal high others all state
ओम प्रकाश - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल में सीमेंट के तीन-तीन उद्योग होने के बाद भी प्रदेश के लोगों को अन्य राज्यों से महंगी दरों पर सीमेंट खरीदना पड़ रहा है। वर्तमान में प्रदेेश में एसीसी,अल्ट्राटेक और अंबुजा तीन सीमेंट उद्योग हर दिन करीब 18,000 टन सीमेंट का उत्पादन करते हैं। यहां से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ तक को सीमेंट जाता है। लेकिन सभी राज्यों में हिमाचल से कम दाम पर इसकी बिक्री होती है।
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर के बरमाणा में एसीसी, सोलन और बिलासपुर की सीमा पर बागा में अल्ट्राटेक और सोलन में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री लगी है। तीनों फैक्ट्री में हर दिन 29 हजार मीट्रिक टन सीमेंट और क्लींकर का उत्पादन होता है। अगर बात सीमेंट की करें तो तीनों कंपनी एक दिन में 18 हजार मीट्रिक टन सीमेंट तैयार करती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस सीमेंट के दाम हिमाचल में ज्यादा और बाहरी राज्यों में कम हैं। इसका कारण क्या है आज तक इसका कोई भी अनुमान नहीं लगा पाया है। प्रदेश में कई सरकारें आई और गई, कई प्रतिनिधियों ने चुनावों के समय लोगों से वादे किए कि सत्ता में आते ही वो सबसे पहले सीमेंट के दाम कम करेंगे, लेकिन सत्ता में आते ही नेता भूल जाते हैं कि प्रदेश के लोगों को सीमेंट किस भाव मिल रहा है। लोग आवाज उठाते रहते हैं और सीमेंट उद्योग सीमेंट के दाम लगातार बढ़ाते रहते हैं। चुनावों के समय उठने वाला यह मुद्दा पांच साल के लिए खामोश हो जाता है।
विज्ञापन

उत्पादन
एसीसी में एक दिन में सात हजार मीट्रिक टन सीमेंट/क्लींकर, अल्ट्राटेक में नौ हजार मीट्रिक टन सीमेंट/क्लींकर और अंबुजा में 12 हजार मीट्रिक टन सीमेंट/क्लींकर का उत्पादन होता है। इन तीनों फैक्ट्री में अगर सीमेंट उत्पादन की हर दिन की बात की जाए तो यह 18 हजार मीट्रिक टन के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमेंट के दाम पांच साल में बढ़े 100 रुपये
साल 2017 से 2022 तक प्रदेश में एसीसी सीमेंट के दाम में 100 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। अन्य कंपनियों ने भी 60 से 70 रुपये बढ़ाए हैं। वर्तमान में प्रदेश में एसीसी सीमेंट प्रति बैग 465, पंजाब में 360, हरियाणा में 365 और दिल्ली में 375 रुपये हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट 53 ग्रेड हिमाचल 465, पंजाब 425, हरियाणा 410, दिल्ली 415 रुपये प्रति बैग दाम हैं। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट के दाम हिमाचल में 450, पंजाब में 410, हरियाणा में 375, दिल्ली में 360 रुपये प्रति बैग है।

क्या कहते हैं लोग
विकास कुमार, भावेश कुमार, ओम प्रकाश और राजकुमार ने कहा कि चुनावों के समय नेता सीमेंट के दाम कम करने की घोषणा तो करते हैं, लेकिन वो धरातल पर नहीं उतर पाती है। सीमेंट उद्योगों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होता है और यहीं पर सीमेंट के दाम अन्य राज्यों से ज्यादा हैं। जबकि बाहरी राज्यों के लिए ट्रांसपोटेशन का खर्च भी ज्यादा होता है।

विकास कुमार

विकास कुमार- फोटो : BILASPUR

राजकुमार।

राजकुमार।- फोटो : BILASPUR

भावेश कुमार।

भावेश कुमार।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed