{"_id":"65d5fcd491b7be5daa0381a0","slug":"cbse-board-examinations-started-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113443-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू
विज्ञापन
-पहले दिन दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का हुआ पेपर
-छह परीक्षा केंद्रों में 598 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
-सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिले में छह परीक्षा केंद्रों में 598 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।
परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में विशेष अधीक्षक तैनात रहे। विद्यार्थियों को केवल एडमिट कार्ड, पेंसिल, रबड़ और पेन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें 10:00 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। डीएवी बिलासपुर में 99, डीएवी बरमाणा में 115, डीएवी घुमारवीं में 103, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में 157, जेएनवी कोठीपुरा में 76 और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा में 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई के जिला समन्वयक महेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कोई भी बच्चा अनुपस्थित नहीं रहा। कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। सभी विद्यार्थी समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंच गए थे।