फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   caught two person

घुमाणी चौक ओर 100.14 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
caught two person
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के घुमाणी चौक( कंदरौर) के पास रविवार सुबह करीब 6:30 बजे थाना प्रभारी सृष्टि पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 100.14 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं दोनों के खिलाफ घुमारवीं थाना में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सृष्टि पांडेय और उनकी टीम घुमाणी चौक पर नाके ड्यूटी पर तैनात थे। तभी वहां से सफेद रंग की कार निकलने लगी। कार बिलासपुर से घुमारवीं की तरफ जा रही थी। पुलिस थाना प्रभारी ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 100.14 ग्राम चिटटा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान चालक सुनील कुमार (40) पुत्र स्व. बिशन दास गांव व डाकघर कुठेड़ा तथा आशीष (24) पुत्र नंदलाल ठाकुर गांव जोलपलाखी डाकघर कुठेड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी कि लॉकडाउन जैसे हालात में इतनी बड़ी मात्रा में वो चिट्टा कहां से लाए। वहीं पुलिस दोनों के माध्यम से चिट्टा माफिया तक पहुंचेगी। दोनों को तभी कोर्ट में पेश किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed