फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   caught illigal wine

दबट में 10 लीटर अवैध शराब के साथ धरा युवक,मामला दर्ज

Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
caught illigal wine
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना कोट कहलूर पुलिस ने गश्त के दौरान दबट में स्थानीय निवासी से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोट थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एएसआई भवानी शंकर सहयोगियों के साथ रोडजामन सड़क पर गश्त पर थे। तभी दबट गांव की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसने कंधे पर कुछ सामान उठा रखा था। जैसे उस आदमी की नजर पुलिस पर पड़ी उसने जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। पुलिस के जवानों ने उसको दबोच लिया। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति के सामान की जांच की तो उनमें से दो प्लास्टिक की कैनियां बरामद कीं। इनमें से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार पुत्र शंकर दास निवासी गांव दबट डाकघर मजारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed