फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cash looted from laborer at knife point

Bilaspur News: चाकू की नोक पर मजदूर से लूटी नकदी

Thu, 24 Nov 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cash looted from laborer at knife point
बिलासपुर। शहर के बीचों बीच स्थित मीट मार्केट के पास चाकू की नोक पर एक मजदूर से बदमाशों ने नकदी लूट ली। घटना के बाद पीड़ित इतना सहम गया कि वह पुलिस में शिकायत करने से डरता रहा। दोस्त के हिम्मत देने के बाद व्यक्ति ने अब सिटी चौकी बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना 12 नवंबर रात की है।
विज्ञापन

शिकायत में राकेश कुमार, निवासी गांव पोली प्लाट डाकघर थूराण तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर ने बताया कि वह जिला मंडी में मजदूरी का काम करता है। 12 नवंबर को घर वोट डालने जा रहा था। बिलासपुर बस अड्डा पर समय से न पहुंचने के कारण उसे देरी हो गई और बस निकल गई थी। नाला नौण से ऋषिकेश जाने वाली नाव भी जा चुकी थी। इसलिए वह बस स्टैंड पर ही सो गया। रात को लगभग 10:30 बजे दो लड़के उसके पास आए। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी मेन मार्केट के पास खराब हो गई है। धक्का लगाकर थोड़ी सहायता कर दे। वह दोनों लड़कों के साथ सब्जी मंडी से होते हुए नीचे मेन मार्केट वाले रास्ते पर मीट मार्केट के पास पहुंचा तो उन्हीं में से एक लड़के ने उसे रोका और दूसरे ने पीठ पर कोई नुकीली चीज रखकर धमकाया और कहा कि जितने पैसे हैं दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। उसने उसकी पैंट की पिछली जेब से पर्स निकाला और 1,530 रुपये निकालकर 1,500 रुपये लिए, 30 रुपये और पर्स वहीं फेंक दिया। उन्होंने उसे पीछे से धक्का दिया और वहां से भाग गए। उसने बताया कि वह डर गया और चुपचाप बस स्टैंड पर सो गया। अगले दिन सुबह घर जाने के लिए पत्नी से एक व्यक्ति के खाते में पैसे डलवाए। तीन चार दिन घर पर रहने के बाद मंडी चला गया और डर के मारे शिकायत नहीं की थी। मंडी में एक दोस्त के कहने पर शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed