{"_id":"66741a76337ddb3db7002e04","slug":"case-registered-for-setting-fire-to-bamboo-and-plants-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-119091-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बांस और पौधों में आग लगाने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बांस और पौधों में आग लगाने पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-भराड़ी के जोल में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भराड़़ी थाना क्षेत्र के जोल गांव की एक महिला पर बांस के झुंड और पौधों को आग लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने थाने में दी है।
डंगार के जोल गांव के वेद प्रकाश, प्रकाश चंद, कृष्ण लाल सहित अन्य बताया है कि गांव की एक महिला ने बांस के झुंड में आग लगा दी और भाग गई। जब आग लगने से बांस के झुंड से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने आग बुझाने में लगे रहे, जबकि वह महिला दूर बैठकर तमाशा देखती रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से छह परिवारों की निजी संपत्ति में कई फलदार पौधे और छह बांस के झुंड जलकर राख हो गए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।