{"_id":"65871ecf77f75bc6e507649c","slug":"case-registered-after-two-months-for-theft-worth-lakhs-in-post-office-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10589-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाकघर में हुई लाखों की चोरी में दो माह बाद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाकघर में हुई लाखों की चोरी में दो माह बाद मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-श्री नयनादेवी जी स्थित डाकघर से 3.39 लाख रुपये हुए थे चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी स्थित उप डाकघर से लाखों रुपये की चोरी होने के करीब दो माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अभी तक यह जांच की जा रही थी कि वास्तव में चोरी हुई है या फिर यह कोई अन्य तरह का गोलमाल है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में उप डाकपाल रशपाल सिंह निवासी नंद बैहल डाकघर टोबा तहसील श्री नयना देवी जी ने बताया कि 28 अक्तूबर को दैनिक कार्य निपटाया और डाकघर में ताले लगाकर घर चला गया। 30 अक्तूबर को जाने वाली डाक को वह अपने साथ ले गया, क्योंकि यहां कोई पैकर नहीं है। 30 अक्तूबर को कार्यालय आया तो तो देखा कि डाकघर का शटर टूटा हुआ था। इसके बारे में पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर आई और शटर खुलवाया। अंदर देखा तो नकदी रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संदूक के ताले खुले हुए थे और उसमें रखा हुई नकदी गायब थी। इसमें कुल मिलाकर 3,39,086 रुपये चोरी हुए हैं। बात दें कि डाकघर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और न ही वहां पर कोई गार्ड तैनात था। उधर, श्री नयनादेवी जी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई दलीप चंद ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।