फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   case,come,from,three people,delhi

संस्थागत क्वारंटीन न होकर दिल्ली से सीधे घर पहुंचा परिवार, मामला दर्ज

Mon, 06 Jul 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
case,come,from,three people,delhi
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायत डंगार में एक परिवार के सदस्य दिल्ली से सीधे घर पहुंच गए। जबकि प्रशासन ने उन्हें संस्थागत क्वारंटीन होने के निर्देश जारी किए थे। आदेशों की अवहेलना करने पर उक्त परिवार के तीन लोगों के खिलाफ भराड़ी थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को जब इसकी सूचना मिली कि कोई परिवार दिल्ली से आया है तो पंचायत प्रधान ने उनके घर पहुंचकर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन होने के लिए कहा। लेकिन उक्त परिवार ने संस्थागत संगरोध में जाने से मना कर दी। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना भराड़ी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी सदस्यों को संस्थागत क्वारंटीन करवाया। वहीं पुलिस ने कानून की अवहेलना करने पर उक्त परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ भांदंस की धारा 188, 269, 270 के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed