फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car collides with a tree on the roadside, three persons injured

Bilaspur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, तीन व्यक्ति घायल

Sat, 03 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car collides with a tree on the roadside, three persons injured
सडक़ किनारे पेड़ से टकराई कार, तीन व्यक्ति घायल
विज्ञापन

- नम्होल के पजैतन में हुआ हादसा

- कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत नम्होल के पजैतन में एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए। उनका उपचार एम्स में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


हादसा शुक्रवार रात को हुआ। तीन व्यक्ति कार में सवार होकर मंगरोट गांव के लिए अपने मित्र के घर जा रहे थे। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर जब वह पंजैतन में पहुंचे तो चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। इससे कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने घायलों को कार से निकाला और एम्स बिलासपुर पहुंचाया। घायलों की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव बंदला, चालक जगदीश निवासी गांव करोट डाकघर ढोबा जिला बिलासपुर और प्रदीप निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed