{"_id":"682f0c03a58d20e9a00c17c8","slug":"car-collided-with-divider-on-four-lane-husband-and-wife-going-to-manali-injured-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-137556-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, मनाली जा रहे पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, मनाली जा रहे पति-पत्नी घायल
Thu, 22 May 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 22 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
रहियां नामक स्थान पर वीरवार सुबह हुआ हादसा
घायल एम्स में उपचाराधीन, यातायात पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे पर बिलासपुर के राहियां नामक स्थान पर मनाली घूमने जा रहे एक दंपती की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
रफ्तार का अंदाजा क्षतिग्रस्त कार को देख कर लगाया जा सकता है। पर्यटक एवं यातायात थाना भगेड़ मामले में कार्रवाई कर रही है। हादसा वीरवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। नोएडा के रहने वाली दंपती अपनी कार में मनाली घूमने जा रहे थे। जब वह राहियां के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए नियंत्रण खो दिया और कार किनारे लगे सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना एनएचएआई के आपातकाल नंबर और यातायात पुलिस को दी गई। इसके बाद घायलों को कार से निकालकर एम्स पहुंचाया गया। घायल महिला की हालत ठीक है, लेकिन उसके पति को गंभीर चोट आई है। घायलों की पहचान नीरज चौहान और नीतू चौहान निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।