फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   candle march by congress

Bilaspur News: सदर ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ निकाल कैंडल मार्च

Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
candle march by congress
जनादेश को नहीं पचा पा रही भाजपा : बंबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार शाम को भाजपा के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। इसमें पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर भी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। कैंडल मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक से शहर से होते हुए गुरुद्वारा तक कैंडल मार्च निकाला। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने धन-बल का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया है। हिमाचल प्रदेश में लोकप्रिय कांग्रेस सरकार को बेदखल करने का प्रयास भाजपा कर रही है। भाजपा हिमाचल में जनादेश को अभी तक पचा नहीं पा रही है। जनता के लिए मुख्यमंत्री की ओर से चलाई गई लाभकारी योजनाओं से भाजपा बौखला गई है। भाजपा को तो अब ऐसा लगता है कि अब वह 10 से 15 साल सत्ता में नहीं आ सकती, इसलिए वह चाह रहे हैं कि इस सरकार को गिरा दो। अलोकतांत्रिक तरीके से हर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर कांग्रेस मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है और जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। भाजपा की हर भ्रष्टाचारी और अलोकतांत्रिक नीतियों का कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सदर कांग्रेस अध्यक्ष देशराज ठाकुर, मस्तराम वर्मा, हुसैन अली, गोदावरी चंदेल, प्रीति भाटिया, पीसी संख्यान, हीरापाल, कल्पना, अमित दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed