{"_id":"659fc2d058a17737640da53b","slug":"camps-will-be-organized-in-schools-to-update-aadhaar-biometrics-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11529-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आधार बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए स्कूलों में लगाए जाएंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आधार बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए स्कूलों में लगाए जाएंगे शिविर
विज्ञापन
- जिले में 93,359 बच्चों के अपडेट पड़े हैं लंबित
- जल्द ही बनाया जाएगा शेड्यूल : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सभी स्कूलों में 5 साल और 15 साल की आयु पूरी कर चुके सभी विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए विशेष आधार शिविर लगाए जाएंगे। जिले में वर्तमान में 93,359 बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट लंबित पड़े हैं।
इस संदर्भ में बुधवार को डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के निदेशक के साथ जिला प्रशासन की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंद्र सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड का 5 साल और 15 साल की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाना आवश्यक होता है। नहीं तो आधार कार्ड निरस्त हो सकता है। जिले में 7 वर्ष से अधिक आयु के 77,609 और 17 वर्ष से अधिक आयु के 15,750 अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जो भी विद्यार्थी 5 साल और 15 साल की आयु को पूरा कर चुके हैं, उनके लिए यह अपडेट निशुल्क है। 7 साल और 17 साल की आयु को पूरा कर चुके विद्यार्थियों को आधार अपडेट के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। उपायुक्त ने बताया कि इसके बारे में जल्द ही एक शेड्यूल बनाया जाएगा। उसी के अनुसार स्कूलों में आधार शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने उप निदेशक उच्च शिक्षा और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिए कि जल्द स्कूलों की सूची बनाएं, ताकि जिले की सभी पाठशालाओं में शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए जा सकें।