फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Buses run on routes without permit in Ghumarvin

बिना परमिट दौड़ी निजी बसें, वसूला मनमाना किराया

Sun, 07 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Buses run on routes without permit in Ghumarvin
घुमारवीं बस अड्डा पर बसों के इंतजार में खड़े लोग। - फोटो : BILASPUR
सुरेंद्र जम्वाल
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। त्योहारों की भीड़ के चलते निजी बस आपरेटरों ने घुमारवीं बस अड्डा से बिना परमिट ही विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसें चला दीं। यात्रियों की ज्यादा भीड़ के चलते बस मालिकों ने मनमाना किराया भी वसूला। एचआरटीसी बिलासपुर की स्पेशल बसों में भी 20 प्रतिशत अधिक किराया वसूला गया।
घुमारवीं बस स्टैंड से निजी बस मालिकों ने बिना परमिट बसें दौड़ाकर सवारियों से मनमाना किराया वसूला। घुमारवीं से शिमला, नालागढ़ और बद्दी के लिए निजी बसें बिना रूट परमिट के भेजी गईं। कुछ आपरेटरों ने स्पेशल परमिट लिए थे और अधिकांश सरेआम नियमों की अनदेखी उड़ाकर बसें चलाते रहे।
विज्ञापन

घुमारवीं से शिमला के लिए 240 रुपये किराये की बजाय रविवार को सवारियों से 300 से 350 रुपये किराया वसूला गया। नालागढ़ और बद्दी के लिए चलीं स्पेशल बसों में भी मनमाने किराये की वसूली हुई। किराया 240 रुपये है वहां सवारियों से 350 से 400 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इन तीन रूटों पर लगभग पच्चीस से ज्यादा निजी बसें चली। वहीं जिनके पास रूट परमिट नहीं थे उन्होंने भी सवारियों से मनमाना किराया वसूला। बेशक सरकार के द्वारा भी अतिरिक्त बसें चलाई गई है। लेकिन, उनमें भी डेढ़ गुना ज्यादा किराया वसूला गया है।

बिलासपुर के आरएम केएल यादव के अनुसार जिले में जो भी अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं उन सभी में बीस प्रतिशत अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। वहीं जिला बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राजेश पटियाल ने कहा कि अतिरिक्त बसें शिमला, नालागढ़ व बद्दी के लिए चली हैं उनके द्वारा स्पेशल परमिट लिया गया था।
उन्होंने स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ आपरेटरों ने देखादेखी में बिना परमिट अतिरिक्त बसों को रूटों पर चलाया है, यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed