Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus service not started even after one year of construction of Baghchal bridge

Bilaspur News: बागछाल पुल बनने के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुई बस सेवा

Tue, 04 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bus service not started even after one year of construction of Baghchal bridge
बागछाल पुल
-सितंबर 2024 में बसें चलाने के लिए हो गई थी पुल की पासिंग
विज्ञापन

-बस सुविधा न मिलने से लोगों में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मार्च 2024 में किया था उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बागछाल पुल के उद्घाटन के बाद भी यहां से बस सेवा शुरू न होने से लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि पुल के निर्माण के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। किराये के वाहनों से फोरलेन तक पहुंचने की मजबूरी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कोटधार क्षेत्र के लोगों को पुल के निर्माण से पहले जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह दूरी आधे से भी कम रह गई है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। लेकिन बस सेवा शुरू न होने से लोग इस सुविधा से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि एक साल बीतने जा रहा है लेकिन प्रशासन और सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। लोगों को करोड़ों रुपये से बने पुल का अभी तक लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ बसों के संचालन के लिए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे दी है। यह पुल झंडूता और श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों की दूरी कम करने और कोटधार क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। पुल का निर्माण कार्य करीब दो दशक में पूरा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पुल का सपना देखा था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मार्च 2024 में किया।
विज्ञापन

सितंबर 2024 में प्रशासन ने थापना से मरोतन तक सड़क मार्ग की पासिंग की थी, जो पूरी तरह से संतोषजनक पाई गई। तब लोगों को उम्मीद जगी थी कि अक्तूबर से पुल से एचआरटीसी की बसें चलने लगेंगी। इससे जिला मुख्यालय, एम्स बिलासपुर, नालागढ़, बद्दी, शिमला व अन्य जिलों के अलावा बाहरी राज्यों तक आवागमन सुगम हो जाता। क्षेत्र के बलदेव सिंह ठाकुर, राजेश कुमार, अभय ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, अंजली देवी, संतोष कुमारी, रजनी देवी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन ने जल्द बस सेवा शुरू नहीं की तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कार्यकारी उपमंडलाधिकारी कुनिका एकर्स ने बताया कि थापना से मरोतन तक बसों के संचालन की अनुमति उपमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति ने दे दी है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर फाइल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर को भेज दी गई है। शीघ्र ही अनुमति मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed