फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus breakdown, agitation

गोपाल मंदिर दनोह के पास बार-बार खराब हो रही निगम की बस, भड़कीं सवारियां

Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bus breakdown, agitation
बिलासपुर बंदला रूट बस के गोपाल मंदिर दनोह के पास खराब होने के बाद सड़क पर खड़े लोग। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर-बंदला रूट पर चलने वाली बस शाम के समय खराब हो गई। इसके बाद लोग परिवहन निगम के खिलाफ भड़क गए और नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। ग्रामीणों के लिए आरएम ने दूसरी बस भेजी, लेकिन सवारियों ने इसमें बैठने से इनकार कर दिया और आरएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन आरएम मौके पर नहीं पहुंचे। प्रधान के हस्तक्षेप के बाद यात्री बस में बैठे और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को बिलासपुर बंदला रूट पर 4:15 बजे बस अड्डा बिलासपुर से बस चली। जैसे ही बस दनोह गोपाल मंदिर के पास पहुंची, तो खराब हो गई। इसके बाद लोगों बस से बाहर आए। लोगों ने आरएम को इस बारे में सूचित कर मौके का जायजा लेने की मांग की। आरएम बिलासपुर ने कुछ देर के बाद दूसरी बस भेजी, लेकिन खुद मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों ने कहा कि हर तीसरे दिन इस रूट पर कोई न कोई बस खराब हो जाती है। कुछ साल पहले भी इस रूट पर बड़ा हादसा हो चुका है। इसमें दर्जनों लोगों की जानें चली गई थीं। बार-बार इस रूट पर बस खराब हो रहा है। कभी ब्रेक छोड़कर पीछे हटने लगती है, जिससे कई सवारियों की जिंदगी दांव पर होती है। निगम संजीदा नहीं है और हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक लोग सड़क पर विरोध दर्ज करवाते रहे। जब मामला शांत नहीं हुआ तो सिहड़ा पंचायत प्रधान सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने माहौल शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2011 में बस खाई में गिरने से चली गई थी 18 लोगों की जान
24 अक्तूबर 2011 को गोपाल मंदिर दनोह के पास बस एक हजार फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 35 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
ये बोली सवारियां
बंदला रूट पर दुरुस्त बस ही भेजे निगम : सुनीता
सिहड़ा गांव की सुनीता ने कहा कि इस रूट पर निगम को दुरुस्त बस भेजनी चाहिए ताकि लोग सुरक्षित घर पहुंच सके।
इनसेट
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा : गोल्डी
गोल्डी ने बताया कि जिस जगह पर बस खराब हुई। उसी जगह पर पहले बड़ा हादसा हो चुका है। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। निगम की लापरवाही से फिर से बड़ा हादसा हो सकता है।
इनसेट
हर तीसरे दिन खराब हो रही बस : सरोज
सिहड़ा पंचायत प्रधान सरोज ने बताया कि हर तीसरे दिन बस खराब हो रही है। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम की इस लापरवाही से लोगों के जख्म फिर से हरे हो जाते हैं।

इनसेट
जांच के बाद ही भेजी जाए बस : पुनीत
पुनीत बंसल ने बताया कि बंदला रूट पर बस को जांच के बाद ही भेजा जाए। चढ़ाई होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
आरएम विनोद ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर बंदला रूट पर भेजी गई बस खराब हुई थी। इसके तुरंत बाद दूसरी बस भेजी गई। बस को जांच के बाद ही रूट पर भेजा जाता है। अगर कोई खराबी आती है, तो उसका उसी समय समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed