फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bull attacks woman working in fields, admitted to AIIMS

Bilaspur News: खेत में काम कर रही महिला पर बैल ने किया हमला, एम्स में भर्ती

Sun, 02 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bull attacks woman working in fields, admitted to AIIMS
लोगों ने बैल को भगा कर बचाई जान, मुंह, बाजू में आई चोट
विज्ञापन

- हरे गेहूं को देख खेतों में आते हैं लावारिस बैल

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत मरोहल गांव में खेत में काम कर रही एक महिला पर लावारिस बैल ने हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैल को भगा कर महिला की जान बचाई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उनका उपचार एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मरोहल गांव के मीरा देवी (63) शनिवार शाम खेतो में काम कर रही थीं। इस दौरान अचानक कहीं से लावारिस बैल खेतों में आ गया। महिला जब तक खुद को संभाल पाती बैल ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने बैल को मौके से भगाया और महिला की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। महिला के बेटे रवि कुमार ने बताया कि लावारिस बैल के हमले से उसकी मां के मुंह पर चोट आई हैं। बाजू में भी फ्रैक्चर हुआ है। गौर हो कि दिन दिनों हरे गेहूं की फसल को देख कर लावारिस बैल खेतों में घुस रहे हैं। संबंधित विभाग या प्रशासन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों, गांव, खेतों में घूम रहे लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed