फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BULL ATTACK

लावारिस बैल के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 May 2020 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
BULL ATTACK
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत दधोल चौक पर लावारिस बैल ने व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। बैल के हमले से घायल हुए व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घुमारवीं अस्पताल रेफर किया गया जहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घायल व्यक्ति की उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दधोल चौक के प्रेम लाल सड़क पर चल रहे थे कि अचानक पीछे से लावारिस बैल ने एकाएक उन पर हमला कर दिया जिससे वह साथ लगती नाली में गिर गए। बैल दोबारा हमला करने की कोशिश करने लगा लेकिन नाली में वह हमला नहीं कर पाया।
विज्ञापन

घायल प्रेमलाल की टांग में गहरी चोट आई है जहां पर करीब 20 टांके लगाए गए। इसके अलावा पैर और पीठ में भी चोटें आई हैं। इससे पहले भी कई बार लावारिस बैल लोगों पर हमला कर चुके हैं। इससे कुछ दिन पहले भी राह चलती एक छोटी लड़की के पीछे बैल मारने के लिए दौड़ा जिसे स्थानीय दुकानदारों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक में लावारिस पशुओं से दिन प्रतिदिन मुश्किलें बड़ती जा रही हैं। कई बार प्रशासन को भी अवगत करवाया गया लेकिन कोई इस समस्या पर गौर नहीं कर रहा है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते तक इस समस्या का हल न किया गया तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे।
उधर एसडीएम घुमारवीं ने कहा कि लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है। दधोल चौक में हुए हादसे का दुख है। जल्द ही लावारिस पशुओं से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed