फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Brahmapukhar-Ghagas road will be upgraded with Rs 5 crore, two bridges will be built: Vikramaditya

पांच करोड़ से अपग्रेड होगी ब्रह्मपुखर-घागस सड़क, बनेंगे दो पुल: विक्रमादित्य

Sun, 13 Oct 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brahmapukhar-Ghagas road will be upgraded with Rs 5 crore, two bridges will be built: Vikramaditya
-मंत्री बोले, प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल पैदा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


- शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नम्होल के पशु मेले में की शिरकत



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल में तीन दिवसीय पशु मंडी एवं किसान मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


उन्होंने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और स्थानीय मेला कमेटी के आग्रह पर इस मेले को राज्य स्तरीय बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बात करके घोषणा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़कों का अहम योगदान होता है। बिलासपुर में प्रदेश सरकार सड़कों का विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नवगांव से बैरी सड़क को अपग्रेडेशन के लिए 80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शिमला-मटौर हाईवे पर ब्रह्मपुखर से घागस तक के हिस्से को 5 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया जाएगा। इस सड़क पर दो बड़े पुल का निर्माण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के चौथे चरण में प्रदेश के 100 से 250 आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों और सड़क मार्ग से छूटे क्षेत्र को सड़क से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पहले के चरणों में कच्ची सड़कों को भी मेटल किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में हिमाचल को 3,000 किलोमीटर लंबी सड़कें मिलने की उम्मीद है। पहले और दूसरे चरण में छूट गईं करीब 830 किलोमीटर लंबी सड़कें इस दौरान कवर होंगी, जबकि प्रदेश में 700 किलोमीटर कच्ची सड़कें पक्की हो पाएंगी। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 185 करोड़ रुपये से सड़कों का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पिछले सभी कार्यों को 18 माह में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश में विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारा को तोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रदेश सरकार आंतरिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। कोई व्यक्ति प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल पैदा करने की कोशिश करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कविता सिसोदिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed