फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   boy died in road accident

सड़क से पांच फीट नीचे लुढ़की बाइक, युवक की मौत

Fri, 27 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
boy died in road accident
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई-घुमारवीं सड़क पर बरठीं आईटीआई चौक के समीप बाइक सड़क से करीब पांच फीट नीचे लढ़क गई। इससे युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है। तलाई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल का इलाज बिलासपुर अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात कमल देव पुत्र पोलो राम निवासी सुन्हाणी और अशोक कुमार पुत्र राम लाल निवासी भटोली बाइक एचपी 54ए2310 पर सवार होकर घर जा रहे थे। बाइक को अशोक कुमार चला रहा था जबकि कमलदेव पीछे बैठा था। आईटीआई चौक के पास बाइक सड़क से करीब पांच फीट नीचे लढ़ गई। दोनों सवार घायल हो गए। बरठीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय गंभीर रूप से घायल कमलदेव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अशोक कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार बाइक को तेज गति से चला रहा था। तलाई पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक अशोक कुमार के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed