{"_id":"6a5a777837eee26643021da4","slug":"blueprint-for-development-works-finalized-at-salwad-panchayats-gram-sabha-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163861-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सलवाड़ पंचायत की ग्राम सभा में विकास कार्यों की रूपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सलवाड़ पंचायत की ग्राम सभा में विकास कार्यों की रूपरेखा तय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत सलवाड़ में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन उपप्रधान संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न विकास एवं जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से बीवीजीरामजी के अंतर्गत कार्य योजना तैयार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रतीक्षा सूची को स्वीकृति प्रदान करने, परिवार पृथक्करण के मामलों तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के पंचायत बजट को पारित करने जैसे महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रस्तावों को आवश्यक चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए उपप्रधान संजय कुमार ने युवाओं और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इससे बचाव के लिए सभी को जागरूक होकर सामूहिक प्रयास करने होंगे।
उन्होंने ग्रामीणों से यह भी अपील की कि पंचायत क्षेत्र में यदि कोई बाहरी व्यक्ति आकर ठहरता है तो उसकी जानकारी पुलिस में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार, पूर्व पंचायत सदस्य श्याम सिंह परमार, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।